शुक्रवार, 9 मार्च 2012

विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स

बी-विटामिन्स पानी में घुलनशील विटामिन्स का एक समूह है। ये विटामिन चयापचय के लिए महत्वपूर्ण हैं। अन्य विटामिन्स की तरह विटामिन-बी को एक ही विटामिन माना जाता था। बाद में अध्ययनों से पता चला कि यह एक नहीं बल्कि अलग-अलग रासायनिक संरचना वाले विभिन्न विटामिन्स हैं जो कई खाद्य पदार्थों में एक साथ मौजूद होते हैं। आमतौर पर सभी बी-विटामिन्स युक्त सप्लीमेंट्स को विटामिन बी कॉम्प्लेक्स कहा जाता है। 

बी-विटामिन्स से लाभ
-स्वस्थ बालों और त्वचा के लिए ज़रूरी है।

-रोग प्रतिरोधक प्रणाली और तंत्रिका तंत्र के सुचारू रूप से कार्य करने में मदद करता है। कोशिकाओं की वृद्घि में सहायक।

-भोजन में प्राकृतिक स्रोतों के ज़रिए लिए जाए तो इससे पैन्क्रियाटिक कैंसर का जोखिम कम होता है। चयापचय दर बढ़ाने में सहायक है। 

 -विटामिन-बी समूह के सभी विटामिन पानी में घुलनशील होते हैं इसलिए ये पेशाब के ज़रिए शरीर से बाहर निकल जाते हैं। शरीर में इनका भंडारण नहीं होता है ,इसलिए नियमित रूप से इनकी प्रतिपूर्ति करना आवश्यक है। ऐसा नहीं करने पर शरीर में इनकी कमी हो जाती है जिससे विभिन्न महत्वपूर्ण शारीरिक क्रियाएँ प्रभावित होती हैं। लंबे समय तक कमी बनी रहने पर बेरीबेरी जैसी बीमारियाँ हो सकती हैं यहाँ तक कि दिमाग़ का कार्य भी प्रभावित होता है। विटामिन-बी की कमी होने पर चिकित्सक इसकी प्रतिपूर्ति के लिए गोलियाँ देते हैं लेकिन हमेशा ही गोलियाँ लेने की आदत ठीक नहीं है। यह प्राकृतिक रूप से आपके खाने में मौजूद होना चाहिए(डॉ. विक्रम राठौर,सेहत,नई दुनिया,मार्च प्रथमांक 2012)।

9 टिप्‍पणियां:

  1. 'प्राकृतिक रूप से आपके खाने में मौजूद होना चाहिए..'
    लेकिन किन-किन चीज़ों में पाया जाता है,कृपा कर,यह भी बता देते तो हम और आभारी होते !

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. निश्चय ही,आपने पूरी पोस्ट नहीं पढ़ी। तालिका में यही तो बताया गया है कि किन-किन चीज़ों में विटामिन-बी मौजूद है।

      हटाएं
  2. चोकर युक्त पदार्थों दलिया ,अंकुरित अनाजों ,खमीरा खमीर से तैयार चीज़ों में यह उपलब्ध है .विटामिन बी १२ पशु उत्पाद ,मच्छी से भी मिलता है .
    टर्की और ट्यूना में बी विटामिनों का बाहुल्य है .
    मोटे अनाज आलू केला दालें ,फलियाँ ,पुष्टिकर ईस्ट
    मोलासिज़ इसके अन्य स्रोत हैं .
    बेशक ईस्ट से तैयार बीयर में बी विटामिन होता है लेकिन बीयर और एथेनोल के अधिक सेवन से बी विटामिनों का अवशोषण बाधित होता है कमी होजाती है बी विटामिनों की जो अनेक रोगों की वजह बनती है ..
    एक बढ़िया आलेख के लिए भाई साहब आपको बधाई .

    जवाब देंहटाएं
  3. सबसे सस्ती दवा है लेकिन सरकारी अस्पतालों में कभी नहीं मिलती क्योंकि सबसे सस्ती दवा है ।

    जवाब देंहटाएं
  4. आप ने बोक्स में बी समूह की विस्तृत जानकारी दी है .आपकी द्रुत टिपण्णी हमारा उत्साह बढ़ाती है .आभार .

    जवाब देंहटाएं

एक से अधिक ब्लॉगों के स्वामी कृपया अपनी नई पोस्ट का लिंक छोड़ें।