गठिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गठिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 13 जुलाई 2012

आर्थराइटिस का इलाज़ कराएं,जॉइंट रिप्लेसमेंट की नौबत न आने दें

क्या आपकी मां को जॉइंट्स में पेन रहता है? अगर इसका जवाब हां है, तो वे ऑर्थराइटिस से पीड़ित हैं। अगर केयरफुल होकर न चला जाए, तो प्रॉब्लम दिन- प्रतिदिन बढ़ती जाती है। सेंट्रल हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार, 2016 तक इस प्रॉब्लम्स की चपेट में आने वाले वीमेंस की संख्या में दोगुना तेजी से इजाफा होने की उम्मीद है। वहीं, योजना आयोग की एक रिपोर्ट पर गौर करें, तो 2015 तक आर्थराइटिस से पीड़ित लोगों की संख्या डायबिटीज के पेशेंट्स से भी ज्यादा हो जाएगी। 

क्या है आर्थराइटिस 
डॉक्टर्स के मुताबिक, आर्थराइटिस 200 तरह की होती है। कोई भी रूप हो, सबसे पहले जॉइंट्स में स्वैलिंग आ जाती है। दरअसल, थाई के नीचे और लेग के ऊपरी तरफ बोन के सिरों पर चिकनी व मोटी लेयर कार्टिलेज की होती है। अधिक वेट उठाने, एक्सरसाइज न करने, न्यूट्रिशस फूड न लेने से कार्टिलेज समय से पहले ही घिस जाती है। इससे नर्व ऐंडिंगस खुल जाती हैं। नतीजतन, ये एक दूसरे को छूने लगती हैं। यह सिचुएशन ही जॉइट्स में पेन और जकड़न की वजह बनती है। प्रॉब्लम बढ़ जाने पर चलने- फिरने और हिलने- डुलने में भी परेशानी होने लगती है। 

कैसे करें पहचान 
शुरू में फिजिकल वर्क या एक्सरसाइज करने के बाद ऐसा पेन होता है। लेकिन आर्थराइटिस होने के बाद किसी वजह से भी पेन होना शुरू हो जाता है। फिर आगे चलकर थोड़े- थोड़े दिनों में हमेशा दर्द होता रहता है और जॉइट्स पर स्वैलिंग आने लगती है। ऐसे जॉइट्स से आवाजें भी आने लगती हैं। 

तीन में से एक को 
अगर हाल की रिपोर्ट की मानें, तो हर तीन में एक महिला आर्थराइट्सि से पीड़ित है। हाल ही में की गई एक रिसर्च के अनुसार, देश में 55 वर्ष से अधिक एज के 20 प्रतिशत, 65 वर्ष से अधिक एज के 40 प्रतिशत व 80 वर्ष से अधिक एज के 60 प्रतिशत लोगों को जोड़ों या घुटनों में दर्द की प्रॉब्लम आम हो गई है। इस बारे में सीनियर ऑथोर्पेडिक व जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉक्टर बीरेन नादकर्णी बताते हैं कि आर्थराइटिस एक पेनफुल प्रोसेस है। वैसे तो यह किसी भी उम्र में हो सकती है, लेकिन 45 साल के बाद यह ज्यादा जल्दी चपेट में लेती है। 

इसमें तीन आर्थराइटिस खास हैं: 
- रिह्यूमेटाइड आर्थराइटिस: इसमें पूरी बॉडी के जॉइट्स में पेन फील होता है। 

- ऑस्टिओ आर्थराइटिस: इसमें उंगलियों और अंगुठों के जॉइंट्स में पेन होता है। 

- गाउट आर्थराइटिस: इसमें हाथ व पैरों में स्वैलिंग आ जाती हैं, जिससे उठने-बैठने में बेहद दर्द होने लगता है।  

युवा भी हैं चपेट में 
आंकड़ों के मुताबिक, 15 फीसदी यूथ में भी इन दिनों इस बीमारी की चपेट में हैं। हालांकि यूथ में यह ज्यादातर किसी एक्सीडेंट या जॉइंट्स पेन से उभरती है। अगर सही इलाज न हो, तो ट्रॉमा निर्माण होता है। उसे ट्रॉमा ऑर्थराइटिस कहते हैं। डॉक्टर बीरेन ने अनुसार, इसकी वजह से चलने में, सीढ़ियां चढ़ने व उतरने में भी काफी दिक्कत होती है। इसका सॉल्युशन केवल एक्सरसाइज ही होता है। 

क्यों होती है आर्थराइटिस 
ऑर्थोपेडिक सर्जन अजय अग्रवाल कहते हैं, बढ़ती उम्र, मोटापा, खाने पीने का ध्यान न रखने, रेग्युलर रुटीन सही न होने और एक्सरसाइज न करना इसकी खास वजह होता है। बैलेंस फूड न खाने से बॉडी की मैटाबोलिज्म प्रोसेस पर असर पड़ता है, जिससे बॉडी में सेल्स नहीं बन पाते। शरीर की तमाम जॉइंट्स में साइनोवियल फ्ल्यूड की कमी आ जाती है। इसलिए कुछ चीजों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। 

अधिक वेट 
आमतौर पर ऑस्टियो आर्थराइटिस फैट की वजह से होता है। दरअसल, बॉडी का एक्स्ट्रा फैट हिप में जमा होता जाता है, जिससे हिप और घुटनों के बीच एंगल डिवेलप हो जाता है। इससे घुटनों पर बहुत अधिक वेट पड़ने लगता है। 

एक्सरसाइज न करना 
एक्सरसाइज करने से थाई के आगे और पीछे की मसल्स को स्ट्रेच करने की और स्ट्रॉग बनाए रखने की जरूरत होती है। अगर एक्सरसाइज नहीं करते हैं, तो मसल्स वीक हो जाती है और सारा प्रेशर कार्टिलेज पर पड़ने लगता है।

न्यूट्रिंशस फूड न लेना 
कैल्शियम, आयरन, विटामिन, प्रोटीन की कमी से हड्डियां वीक होती जाती हैं। इसलिए महिलाओं के लिए कैल्शियम लेना बेहद जरूरी माना जाता है। 

स्मोकिंग करना 
स्मोकिंग करने से हड्डियां वीक होती जाती हैं। स्मोकिंग करने वालों की हड्डियां नॉर्मल व्यक्ति से हर साल एक महीने एज कम हो जाती है। 

क्या करें: 
- न होने दें एस्ट्रोजन की कमी। 

- थायराइड में रखें बैलेंस। 

- स्किन प्रॉब्लम ल्यूकेमिया होने पर। 

- बॉडी के दूसरे पार्ट्स के इन्फेक्शन से बचें। 

इलाज है पॉसबिल 
लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव लाकर खुद ही इस प्रॉब्लम को मैनेज किया जा सकता है। लेकिन जब दिक्कत बढ़ जाती है, तो दवाओं के ऑप्शन पर जाना पड़ता है। लेकिन जब दवाओं से भी बात न बने, तो सर्जरी की नौबत आ जाती है। बीमारी जब ज्यादा अडवांस स्टेज में पहुंच जाए, जो जॉइंट रिप्लेसमेंट का ही ऑप्शन बचता है(सरोज धूलिया,नभाटा,दिल्ली,24.5.12)।

आगे चलें...

मंगलवार, 19 जून 2012

गठिया में राहत देता है आसन

गठिया बेहद तकलीफदेह बीमारी है। भयानक दर्द के साथ ही आदमी चलने-फिरने तक से लाचार हो जाता है। लेकिन कुछ आसन करके आप इससे बचे रह सकते हैं। 

शरीर के जोड़ों में, विशेषकर सायनोबियल ज्वांइट में सूजन या दर्द हो जाने को आर्थराइटिस या गठिया कहते हैं। यह शरीर को अपंग बनाने वाली खतरनाक बीमारियों में से एक है। यह कई तरह का होती है, जैसे-एक्यूट, आस्टियो, रूमेटाइट, गाउट आदि। सर्दियों और बरसात में यह रोग अधिक बढ़ जाता है। 

अप्राकृतिक भोजन, व्यायाम की कमी, अपचन, मानसिक तथा भावनात्मक तनाव इस रोग के प्रमुख कारण बनते हैं। योग के अभ्यास द्वरा इस रोग के सभी कारणों का एक साथ निदान हो जाता है। योग रोगी की दवाइयों पर निर्भरता को हटा कर उसे उनके साइड इफेक्ट से ही मुक्त नहीं करता है, बल्कि उनको एक सामान्य जीवन जीने में भी सक्षम बनाता है। इसकी कुछ क्रियाएं बहुत प्रभावकारी हैं। 

आसन 
गठिया रोग में शरीर के सभी जोड़ कड़े हो जाते हैं। उनके कड़ेपन को दूर करने के लिए सूक्ष्म व्यायाम बहुत प्रभावकारी है। 

ऐसे करें व्यायाम 
दोनों पैरों को सामने की ओर फैला कर बैठ जाइए। पैर की अंगुलियों को आगे की ओर दबाइए। पांच सेकंड तक इस दबाव को रोकिए। इसके बाद अंगुलियों को सामान्य कर उन्हें अंदर की ओर दबाएं। अब पांच सेकंड रुकिए, उसके बाद वापस सामान्य स्थिति में आइए। इसके बाद पैर के पंजों को आगे-पीछे दबाइए। दोनों पैरों में थोड़ा अंतर कर पैर की एड़ियों को घड़ी की सुई तथा उसकी विपरीत दिशा में 5-5 बार घुमाइए। अंत में दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ कर इनके तलवों को सामने की ओर आपस में सटा कर घुटनों को ऊपर-नीचे घुमाइए। इन सारी क्रियाओं को प्रारम्भ में पांच-पांच बार तथा धीरे-धीरे इन्हें बढ़ा कर 10 से 15 बार तक ले जाइए। 

इसी प्रकार, हाथों को सामने की ओर फैला कर मुट्ठियों को दबाव के साथ खोलिए तथा बंद कीजिए। फिर हथेलियों को आगे और पीछे की ओर प्रेशर के साथ दबाइए। मुट्ठियों को बंद कर कलाइयों को भी घड़ी की सुई तथा उसकी विपरीत दिशा में 5-5 बार घुमाइए। इसके पश्चात हाथों को कंधों की ऊंचाई तक बगल में उठा कर उन्हें कुहनी से मोड़ लीजिए और 5-5 बार घड़ी की सुई और उसकी विपरीत दिशा में घुमाइए। अंत में दोनों हाथों को सीधा कर उन्हें वृत्ताकार आगे और पीछे से 5-5 बार घुमाइए। प्रारम्भ में इन्हें 5-5 बार करें और धीरे-धीरे इनकी आवृत्तियां 10 से 15 तक बढ़ा दें। 

गर्दन को अगल-बगल,आगे-पीछे तथा घड़ी की सुई की दिशा तथा उसकी विपरीत दिशा में वृत्ताकार घुमाइए। प्रारम्भ में इनकी आवृत्तियां 5-5 तथा बाद में धीरे-धीरे 10 से 15 तक बढ़ा कर अभ्यास कीजिए। 

इन आसनों का भी करें अभ्यास 
लगभग एक महीने तक उपयरुक्त सूक्ष्म क्रियाओं का नियमित अभ्यास करने के बाद अभ्यास में ताड़ासन, एक पाद उत्तानासन, पवन मुक्तासन, कन्धरासन, अर्धशलभासन, मकरासन तथा धनुरासन को भी जोड़ लेना चाहिए। इन अभ्यासों को दो महीने तक करने के बाद अपने अभ्यास में सूर्य नमस्कार के चक्रों को क्षमतानुसार जोड़ लें। धीरे-धीरे इसके 5-7 चक्रों का अभ्यास प्रारम्भ कर देना चाहिए। 

आहार 
संतुलित और सुपाच्य आहार लें। चोकर युक्त आटे की रोटी तथा छिलके वाली मूंग की दाल खाएं। हरी सब्जियों में सहिजन, ककड़ी, लौकी, तोरई, पत्ता गोभी, गाजर, आदि का सेवन करें। ऋतु एवं स्थान के अनुसार सारे फल एवं सब्जियां लेनी चाहिए। दूध तथा दूध से बने पदार्थ, जैसे- घी, मक्खन, पनीर, चीज, मैदा से बनी चीजें, मांसाहार आदि का त्याग करें। चीकू, केला, कद्दू, टिण्डा, टमाटर, लहसुन, प्याज, खट्टे फल, उड़द व चना दाल, राजमा, खट्टे खाद्य आदि सभी वायु उत्पन्न करने वाले आहार का त्याग करें। 

विशेष 
-सोने के दो घंटे पूर्व ही भोजन कर लें। 

-प्रतिदिन रोग की स्थिति के अनुसार एक-दो किलोमीटर की सैर करें। 

-अपने दैनिक जीवन में ध्यान, सत्संग और कर्मयोग जरूर जोड़ें। 

-दर्द के स्थान पर गर्म सेंक तथा हल्की मालिश अवश्य करें(कौशल कुमार,हिंदुस्तान,दिल्ली,14.6.12)। 

 गठिया के प्राकृतिक इलाज़ पर एक उपयोगी आलेख यहां है।

आगे चलें...

शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2010

गठिया में ख़तरनाक हैं पेनकिलर्स

(हिंदुस्तान,पटना,12.2.10)
आगे चलें...