बुधवार, 18 जुलाई 2012

महिलाएँ और पेट की चर्बी

हर महिला के मन में यह डर रहता है कि उम्र के साथ शरीर के विभिन्न हिस्सों, खासकर पेट पर बढ़ने वाली चर्बी कहीं उनकी खूबसूरती पर धब्बा न लगा दे। इस चर्बी से छुटकारा पाने के लिए वो अक्सर किसी-न-किसी जुगाड़ में लगी रहती हैं। आइए,जानते हैं,कैसे अलग-अलग उम्र में पेट पर इकट्ठा होने वाली चर्बी से छुटकारा पाएं: 

उम्र के साथ-साथ हमारे शरीर में काफी बदलाव होते हैं। कुछ अच्छे तो कुछ खटकने वाले भी। खासतौर से बच्चे के जन्म के बाद या 30-35 साल की उम्र के बाद महिलाओं का पेट अलग ही तरह से बढ़ने लगता है। खुद को आईने में देखकर कई बार वो सोच में पड़ जाती हैं कि मैं कैसी थी और क्या हो गयी। शरीर में आ रहे इन बदलावों को देखकर वो कई बार परेशान भी हो जाती हैं। कई बार इस वजह से वो अपने पसंद के कपड़े नहीं पहन पातीं, तो उनमें हीनभावना आ जाती है और अपने शरीर की बदलती बनावट से वो खुद में ही शर्मिदा महसूस करने लगती हैं। पेट पर इकट्ठा होने वाली तरह-तरह की चर्बी से कैसे छुटकारा पाएं, आइए जानें:

ब्लोटेड टमी की परेशानी 
हममें से अधिकांश महिलाओं को यह सवाल परेशान करता होगा कि आखिर हमारा पेट क्यों इतना बढ़ा हुआ है, जबकि शरीर के अन्य हिस्से तो बिल्कुल शेप में हैं। क्या यह मोटापा है या फिर इसका कारण कुछ और ही है? आपका पेट जिस तरह से बढ़ा हुआ है, उस तरह के पेट को ब्लोटेड टमी या फिर फूला हुआ पेट कहते हैं।

दरअसल, सुबह का नाश्ता समय पर न करने, गलत तरीके से खाना और ज्यादा जंक फूड खाने से अंजाने में ही हम ढेर सारी हवा निगल लेते हैं, जिसकी वजह से हमारे पेट में काफी गैस भर जाती है। इस गैस की वजह से हमारा पेट हमेशा फूला हुआ नजर आता है और कमर का आकार भी बड़ा हो जाता है। ब्लोटेड टमी से निजात पाने के लिए इन उपायों को आजमाएं: 

-दिन में तीन बार खाना खाने की बजाय 5 से 6 बार थोड़ा-थोड़ा करके खाएं। खाने के समय पानी न पिएं, क्योंकि इससे शरीर में ज्यादा हवा चली जाती है। खाने के आधे घंटे बाद पानी पिएं। 

-खाना खाने में कभी जल्दबाजी न करें। आराम से और चबा-चबा कर खाएं। 

-जब लगे कि आपका पेट बढ़ रहा है तो खाने में नमक, चावल व मसालों की मात्रा कम कर दें। सूप, सब्जियों, फलों का सेवन ज्यादा करें। 

-पीने के लिए ठंडे पानी की जगह हल्के गरम पानी का इस्तेमाल करें। 

-मीठी चीजें, जैसे चॉकलेट, चाय या कॉफी का सेवन कम-से-कम करें। 

-अपनी दिनचर्या में योगासन को शामिल करें। अगर व्यायाम के लिए ज्यादा समय नहीं हो तो खाना खाने के बाद आधा घंटा टहलें। इससे ब्लोटिंग की समस्या से छुटकारा मिलेगा। 

-जिन लोगों को कब्ज की शिकायत होती है, अक्सर उनका पेट फूला हुआ होता है। इस परेशानी से बचने के लिए हेल्दी खाना खाएं। 

30वें बसंत के बाद.. 
आप चाहे शादीशुदा हों या फिर सिंगल वुमन, 30 की उम्र पार करने के बाद आपका वजन और पेट का बढ़ना स्वाभाविक है। घर व ऑफिस की जिम्मेदारी में आप ऐसे उलझ जाती हैं कि आपके पास एक्सरसाइज करने और अपनी डाइट पर ध्यान देने का समय नहीं होता। ऐसे में जरूरी है कि अपने व्यस्त शेडय़ूल में से वक्त निकालें और इन उपायों को आजमाएं, ताकि आपके पेट पर अतिरिक्त चर्बी अड्डा जमाना शुरू न कर दे। 

विशेषज्ञों के अनुसार 25 साल की उम्र के बाद हमारा मेटाबॉलिज्म धीरे-धीरे कमजोर होता जाता है। 30 साल की उम्र के बाद लो-फैट डाइट लें। इससे मेटाबॉलिज्म मजबूत होगा और अतिरिक्त चर्बी आसानी से घट पाएगी। हरी सब्जी, सलाद, फल और हफ्ते में एक बार अंडा या चिकन जैसी प्रोटीनयुक्त चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। इस उम्र में कार्बोहाइड्रेट्स का अधिक सेवन आपके पेट पर ढेर सारी चर्बी जमा देता है, इसलिए चीनी, आलू के अधिक सेवन से बचें। 

साइकलिंग, स्विमिंग, डांसिंग और एरोबिक्स से एक दिन में 600-800 के बीच कैलरी बर्न होती है। नियमित रूप से इनमें से कोई एक एक्सरसाइज करें। कई बार तनाव से भी चर्बी इकट्ठा होती है। जितना हो सके खुश रहे, टेंशन न लें, खुद को व्यस्त रखें। 

मां बनने के बाद.. 
मां बनने के बाद जब आप बच्चे को देखती हैं तो खुशियों का ठिकाना नहीं रहता। आप उसके साथ खेलने व उसकी देखभाल में खुद को भूल जाती हैं। फिर एक दिन यह याद आता है कि आपने तय किया था कि गर्भावस्था के बाद अपने फिगर और खासकर अपने बढ़े पेट को कम करने की ओर ध्यान देंगी। वक्त आ गया है कि बच्चे के साथ-साथ अब आप खुद पर भी थोड़ा ध्यान दें। मां बनने के बाद पेट पर इकट्ठा चर्बी को दूर करने के लिए इन उपायों को आजमाएं: 

-बच्चे के जन्म के बाद पेट के आसपास ज्यादा चर्बी जमा होती है। इसे कम करने के लिए डॉक्टर से सलाह लेकर 

-खानपान में जरूरी बदलाव करें और डॉक्टर की रजामंदी पर हल्के-फुल्के व्यायाम भी करें। 

-खाना तभी खाएं जब भूख लगी हो। 

-वजन कम करने के लिए बच्चे के जन्म के तुरंत बाद डाइटिंग शुरू न करें, बल्कि फल, सब्जी, अनाज, प्रोटीन, कैल्शियम व आयरन युक्त खाद्य पदार्थ भरपूर लें। 

-रोज सूखे मेवे खाएं, पर जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक व क्रीमी दूध से दूर रहें। 

-खूब पानी पिएं और सुबह का नाश्ता जरूर करें। 

-ऐसे बहुत से योगासन हैं, जिन्हें आसानी से कर सकती हैं। हलासन और भुजंगासन जैसे आसनों से आपका वजन भी घटेगा और कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा(करुणा कृति,हिंदुस्तान,दिल्ली,12.7.12)।

13 टिप्‍पणियां:

  1. बढ़िया जानकारी........
    अपने प्रति लापरवाह महिलाओं के लिए बहुत काम का लेख...
    शुक्रिया
    अनु

    जवाब देंहटाएं
  2. उत्तर
    1. आप न जाने लिंक कैसे बनाते हैं कि खुलता ही नहीं।

      हटाएं
  3. काफी अच्छी जानकारी ....पेट की चर्बी से परेशान, यह ज्यादातर महिलाओं की समस्या है पेट की चर्बी दूर करने के लिये भुजंगासन उपयुक्त आसन है सुबह के योगासनों में इसे भी शामिल कर सकते है ! आभार ....

    जवाब देंहटाएं
  4. महिलाओं के लिए ज्ञानवर्द्धक आलेख है ..
    पेट की चर्बी अधिकांश महिलाओं की समस्‍या है..
    अपने मामलों में महिलाएं कुछ लापरवाह हो ही जाती हैं ..

    समग्र गत्‍यात्‍मक ज्‍योतिष

    जवाब देंहटाएं
  5. ज्यादातर महिलाओं की समस्या है बहुत काम का लेख... आभार ....

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत ही बढ़िया जानकारी , हमारे तो बहुत काम आने वाली है, बस याद रखे इसे :)

    जवाब देंहटाएं
  7. आम समस्या है.... अच्छी जानकरी दी

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत च्छी जानकारी दी है ...आभार

    जवाब देंहटाएं
  9. ऐक ज़रूरी जानकारी कुत्ते और गीदर के काटने पर उसे कभी भी नज़र अंदाज़ न करें हो सके तो फ़ौरन उसका ईलाज करें ईलाज ना करने की वजह से कभी भी हड़क उठ सकती है । और इंसान या पालतू जानवर जिसके भी काटा हो मर सकता है। और अगर ईलाज के लिये पैसे न हों तो आप बेफ़िक्र होकर हमारे पास चले आइये। या हमसे बात कीजिये।
    हमारे यहाँ सभी ज़हरीले जानवरों, कीड़े-मकोड़ों का ईलाज एकदम फ्री किया जाता है। हमारा कोन्टेक्ट और वहटसप नंबर है।
    बाक़र हुसैन बिजनोरी +919917813838

    जवाब देंहटाएं

एक से अधिक ब्लॉगों के स्वामी कृपया अपनी नई पोस्ट का लिंक छोड़ें।