गुरुवार, 4 अगस्त 2011

त्वचा की देखभाल

स्ट्रैच मार्क्स से कैसे छुटकारा पाएँ?
स्ट्रैच मार्क्स को कम करने के लिए रात को रेटिनोइक एसिड क्रीम और सुबह नहाने के बाद "स्ट्रैच अवे" क्रीम लगाएँ। इसके अलावा रेटिनोइक एसिड पील, पिक्ज़ल लेज़र और डर्मारोलर जैसे उपचार भी स्ट्रैच मार्क्स को कम करने के लिए असरकारी होते हैं। स्ट्रैच मार्क्स के सही उपचार के लिए आपको त्वचा रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेना होगा।

चेहरे पर मौजूद बालों से छुटकारा पाने के लिए क्या करूँ?
इनसे स्थाई रूप से छुटकारा पाने का केवल एक ही उपाय है, लेज़र ट्रीटमेंट। अब कुछ ऐसे नए उपचार भी मौजूद हैं, जिनमें बिलकुल भी दर्द नहीं होता और इसके बाद त्वचा पर कोई दाग़-धब्बे भी नहीं होते हैं।

तैलीय त्वचा की देखभाल कैसे की जाए?
तैलीय त्वचा को साफ करने और अतिरिक्त तेल हटाने के लिए विशेष रूप से मिलने वाले फेस वॉश का उपयोग करें। हमेशा वॉटर बेस वाला मॉइश्चराइज़र ही लगाएँ।

मेरे शरीर में कुछ हिस्सों पर त्वचा का रंग गहरा है। इससे छुटकारा पाने का कोई उपाय है?
इन्हें दूर करने के लिए कई नियमित अंतराल पर पील करवाने की जरूरत होगी। इसके साथ रोज रात को सोते समय सनस्क्रीन लगाई जानी चाहिए। त्वचा के गहरे रंग को हल्का करने के लिए लेजर ट्रीटमेंट कराया जा सकता है।

आँखों के आसपास काफी काले घेरे हैं। क्या करूँ?
आँखों के आसपास होने वाले काले घेरों के पीछे कई कारण होते हैं, इसलिए यह शायद ही पूरी तरह मिटें। इन्हें हल्का करने के लिए रात को सोने से पहले कोजिक मलहम लगाएँ। नियमित दिनचर्या अपनाएँ, स्वास्थ्यकर भोजन लें और रोज़ व्यायाम करें।

धूप की वजह से चेहरा काला हो गया, क्या करूँ?
धूप में त्वचा का रंग गहराना एक आम बात है। इसके लिए दिन में दो बार आईमिडीन गोली लेना शुरू कर दें। घर से बाहर निकलने के 20-30 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं। मूली को कद्दूकस करके त्वचा पर लगाने से भी फायदा होता है।

मेरी त्वचा पर कई मुँहासे हो गए हैं। इन्हें दूर करने के लिए क्या करूँ?
पिंपल्स उपचार का विषय है। अगर आपकी त्वचा पर काफी समय से पिंपल्स हैं तो इसके लिए आपको त्वचा विशेषज्ञ से संपर्क करना होगा, हो सकता है इस समस्या के लिए आपको दवाओं की आवश्यकता पड़े। उपचार में देर करने से पिंपल स्थाई हो जाते हैं, इसलिए इनका उपचार फटाफट करवाएँ। पिंपल के दाग़ मिटाने के लिए उन पर रात में डेपिव्हाइट या कोजिक मलहम लगाएँ। रात को सोने से पहले पूरे चेहरे पर ड्यूसॉफ्ट लोशन लगाएँ, ताकि त्वचा को ज़रूरी नमी मिल सके और यह चमकदार बनी रहे(डॉ. अप्रतिम गोयल,सेहत,नई दुनिया,जुलाई पंचमांक 2011)।

10 टिप्‍पणियां:

  1. ये जानकारी तो आजमा कर जरुर देखनी है।

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत सामयिक और अपने समय की गुहार है यह खूबसूरत ग़ज़ल आपकी ,आपकी ही तरह .आप से भी खूबसूरत ,आप के अंदाज़ हैं .......
    दर्द रिश्तों से रिसा तो खूब सूरत ,मोड़ मोड़ा ,
    इश्क की फुंसी हुई थी ,बन चुकी नासूड़ फोड़ा . ,एक एक अश -आर मर -बे-हवा ,काबिले दीद ,वाह क्या कहने हैं रविकर भाई हमारे के .ग़ज़ल का गोदाम हैं आप हुज़ूर ,चिनिया बादाम हैं .

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत बहुत शुक्रिया ,जानकारी से भरी पोस्ट ,बहु -उपयोगी आज के दर्शना शील युग में .ब्लॉग पर फरमाइश करने पर आप आये ,बहुत अपना सा लगा आखिर आप भी सेहत के मसलों से जुड़ें हैं इसीलिए ज़रूरी समझा आपके साथ सांझा करना .टूटा फूटा ..
    http://veerubhai1947.blogspot.com/
    http://sb.samwaad.com/
    http://kabirakhadabazarmein.blogspot.com/

    जवाब देंहटाएं
  4. The first slip is regreted .Thanks .
    veerubhai .Two signals overlapped on two our receiver .sorry .

    जवाब देंहटाएं
  5. उपयोगी जानकारी से भरी पोस्ट.

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत अच्छा उपाय बताया है आपने।

    जवाब देंहटाएं
  7. जानकारी के लिए आभार.
    सादर,
    डोरोथी.

    जवाब देंहटाएं

एक से अधिक ब्लॉगों के स्वामी कृपया अपनी नई पोस्ट का लिंक छोड़ें।