बुधवार, 25 मई 2011

एड़ी की सामान्य समस्या है एकाइलस टेंडनाइटिस

एकाइलस टेंडन पिंडलियों की मांसपेशियों को एड़ी की हड्डी से जोड़ने वाला एक बड़ा और मोटा टेंडन होता है। इस टेंडन का नाम ग्रीक देवता एकाइलस के नाम पर रखा गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार एकाइलस के शरीर का एकमात्र कमज़ोर हिस्सा एड़ी ही थी। हम एकाइलस टेंडन को अपने टखनों के पीछे की ओर महसूस कर सकते हैं।

एकाइलस हमारे शरीर का सबसे बड़ा टेंडन हाता है, यह काफी दबाव झेलने की क्षमता भी रखता है, लेकिन इसके साथ ही यह कमज़ोर भी होता है। यह आश्चर्यजनक तथ्य है कि एकाइलस मज़बूत होने के बावजूद हमारे शरीर का सबसे ज़्यादा क्षतिग्रस्त होने वाला टेंडन है। एकाइलस टेंडन के टूटने-फूटने का सबसे ज़्यादा खतरा खिलाड़ियों को और खासतौर पर धावकों को होता है। टेंडन में चोट की वजह से सूजन आ जाती है। एकाइलस टेंडन में इसमें तुरंत इलाज की आवश्यकता होती है।

लक्षण

दौड़ने-भागने के खेल या इस तरह के दूसरे व्यायाम करने के बाद पिंडली से नीचे और एड़ी से ऊपर के हिस्से में दर्द महसूस होना और दर्द का धीरे-धीरे बढ़ते जाना।

पैर के निचले हिस्से में अकड़न महसूस होना। टेंडन के आस-पास सूजन आ जाना।

यह लक्षण कुछ अन्य स्थितियों की वजह से भी हो सकते हैं। इसीलिए इन लक्षणों के दिखने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए ताकि सही कारण का पता लगाया जा सकता है।

न हो दोबारा

एक बार एकाइलस टेंडनाइटिस हो जाने के बाद यह दोबारा परेशान न करे,इसके लिए जरूरी है कि इसके होने का कारण पता किया जाए।


ये हो सकते हैं कारण 

टेंडन का अधिक उपयोग, पिंडली की मांसपेशियों में प्राकृतिक रूप से लचीलेपन की कमी होना। लम्बे समय तक आराम के बाद एकदम से खेलकूद शुरू कर देना।
दौड़ते हुए तेज़ी से गति बढ़ा लेना।
(सेहत,नई दुनिया,मई 2011 द्वितीयांक) 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एक से अधिक ब्लॉगों के स्वामी कृपया अपनी नई पोस्ट का लिंक छोड़ें।