गुरुवार, 13 जनवरी 2011

चर्बी से निजात

मानव शरीर में अतिरिक्त कैलोरी फैट के रूप में जमा हो जाती है। यह कहां पर जाकर जमा होगी, इसका फैसला आयु, लिंग और जींस करते हैं। पुरुषों में यह उनके पेट में जमा होता है और यह हिस्सा सेबाकार स्वरूप धारण कर लेता है, जबकि महिलाओं में नितम्बों और जांघों के हिस्से में जमा होता है और शरीर नाश्पातीनुमा आकार लेता है। आइए, जानें कैसे हम कर सकते हैं इससे मुकाबला :

- सामान्य वजन बनाए रखने से ही स्वस्थ रहा जा सकता है। वजन बढ़ने को रोकने के लिए अपने वजन के मुताबिक जरूरी कैलोरी का ही सेवन करें। इसके लिए आपको एक संतुलित भोजन शैली अपनानी होगी। दिन में दो बड़े भोजन करने से बेहतर होगा तीन से लेकर पांच हल्के भोजन लें। फैट से पूर्ण भोजन के बजाय लो फैट वाला भोजन करें। पूरा अंडा खाने से बेहतर है उसका सफेद भाग ही लें। रिफाइंड प्रोडक्ट के बदले संपूर्ण अनाज लें।

पेट की मासंपेशियों को साधें: पेट का यह हिस्सा पावरहाउस कहलाता है। इसे दुरुस्त रखने के लिए पेट, कमर का निचला हिस्सा और बेल्ट के नीचे के पूरे हिस्से को दुरुस्त रखने के लिए व्यायाम करना चाहिए। इस हिस्से को नियंत्रण में रखने के लिए अपने वर्कआउट में लगातार परिवर्तन करते रहें।


फैट की खपत लगातार: यदि आप फैट की खपत नहीं बढ़ाएंगे तो आपके शरीर में मौजूद फैट आपकी परेशानी बढ़ाता रहेगा। कोर्डियोवेस्कुलर एक्सरसाइज (जैसे वॉकिंग) आपके हृदय को ठीक रखती है, कैलोरी को जलाती है और मेटाबोलिज्म बढ़ाती है। एक सुनियोजित स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज आपका मेटाबोलिज्म रेट बढ़ा देती है जिससे शरीर सुडौल होता है। महिलाओं के लिए बॉडी फैट प्रतिशत 24 प्रतिशत से नीचे है, वहीं पुरुषों में पेट के हिस्से में यह 17 प्रतिशत से कम है।

पेट का व्यायाम: एक दिन छोड़कर व्यायाम करें। दो दिन लगातार एक जैसा व्यायाम न करें। वर्कआउट के बाद पेट की मांसपेशियों को कम से कम 48 घंटे स्थिर होने के लिए चाहिए। अपनी वर्जिश का बेहतर परिणाम पाने के लिए सही तरीके और तकनीक का प्रयोग करें।

यू करें दूर पेट की ऐंठन दूर: पीठ के बल लेट जाएं और घुटने मोड़ें और अपने हाथ सिर के पीछे रखें। अपने कंधे को ऊपर उठाएं और पैरों को रिबकेज की तरफ मोड़ें, एक साथ ऐसा करें। धीरे-धीरे प्रारंभिक स्थिति पर लौटें। यह प्रक्रिया कई बार करें।
(हिंदुस्तान,दिल्ली,09.01.2011)

5 टिप्‍पणियां:

  1. बेनामीजनवरी 13, 2011

    बहुत अच्छी तरकीब बताई है आपने तो!

    जवाब देंहटाएं
  2. माडरेशन के ऊपर आपका आग्रह पूरी तौर पर ठीक नहीं है, जैसे जैसे आपको पढने वाले बढ़ेंगे आपके पास ऐसी टिप्पणियाँ आयेंगी जिन्हें आप छाप ही नहीं सकते या तो वे अश्लील चित्र युक्त होंगी अथवा किसी अन्य ब्लोगर को गाली देकर अपने वर्चस्व को सही साबित करने के लिए !

    जवाब देंहटाएं

  3. सरल भाषा में लिखे बहुत बढ़िया लेख के लिए आपका आभार ! निस्संदेह यह ब्लॉग दुर्लभ ब्लाग्स में से एक साबित होगा !

    मेरी हार्दिक शुभकामनायें स्वीकार करें कुमार राधारमण! आप लोगों के लिए अच्छा काम करने निकले हैं !

    जवाब देंहटाएं
  4. sir mere liye upayogi jankari.prayas start karunga.

    जवाब देंहटाएं

एक से अधिक ब्लॉगों के स्वामी कृपया अपनी नई पोस्ट का लिंक छोड़ें।