गुरुवार, 27 जनवरी 2011

...ताकि दिल की सेहत रहे दुरुस्त

आहार पर नियंत्रण रखकर आप दिल की अच्छी सेहत हमेशा बरकरार रख सकते हैं। इसके लिए सबसे जरूरी है कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण। अत: अपने भोजन में इन चीजों को शामिल करें : 

सब्जियां और फल : इनमें विटामिन बी6, विटामिन सी, मैग्नीशियम और एंटी ऑक्सिडेंट, फ्लेवोनॉयड्स तथा कैरोटेनॉयड्स पर्याप्त मात्रा में होते हैं। ये दिल की सेहत के लिए जरूरी हैं। 

प्याज और लहसुन : इसमें मौजूद तत्व कोलेस्ट्रॉल का स्तर घटाते हैं और ब्लड प्रेशर नियंत्रित करते हैं। 

टमाटर : यह लाइकोपीन का बड़ा स्रोत है। यह कैरोटेनॉयड एंटी ऑक्सीडेंट है, जो दिल को ठीक से चलाने में सहायक होता है। 

करौंदा : इनमें पॉलीफेनोलिक एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं, जो रक्तसंचार को सुचारु करते हैं। 

ओट : इसमें बीटा ग्लुकान होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को घटाता है। अनाज : ये दिल को मजबूती देते हैं। 

अखरोट : यह कोलेस्ट्रॉल को घटाने के अलावा धमनियों में लोच भी बढ़ाता है। 

अलसी के बीज : ये भी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाते हैं। 

बादाम, सोयाबीन : इसमें विटमिन ई पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित करता है। सोयाबीन के बने खाद्य पदार्थ कोलेस्ट्रॉल के अलावा ट्रिग्लिसेराइड स्तर को भी घटाते हैं। इससे रक्त के थक्के जमने की आशंका काफी कम हो जाती है। 

ग्रीन टी : इसमें फ्लेवोनॉयड्स होते हैं। यह सीने के भीतर संक्रमण नहीं होने देते हैं(दैनिक जागरण,दिल्ली,27.1.11)।

3 टिप्‍पणियां:

एक से अधिक ब्लॉगों के स्वामी कृपया अपनी नई पोस्ट का लिंक छोड़ें।