सोमवार, 20 दिसंबर 2010

आंखों की चमक के लिए "शांभवी" मुद्रा

आंखों की चमक में आत्मविश्वास की झलक होती है। जिस व्यक्ति में आत्म विश्वास होता है वह समाज में एक अलग मुकाम बना लेता है। लोगों को आकर्षित करने के लिए आंखों में आत्मविश्वास दिखाई दे यह बहुत जरूरी है। आंखों की चमक बढ़ाने के लिए यह शांभवी मुद्रा करें-

शांभवी मुद्रा की विधि
शांत एवं शुद्ध हवा वाले स्थान पर सुखासन में बैठ जाएं। मेरुदण्ड (रीढ़ की हड्डी), गर्दन एवं सिर एक सीध में रखें। हाथों को एक दूसरे के ऊपर रख लें या घुटनों पर रखकर ज्ञान मुद्रा बना लें। अब पूर्ण एकाग्रचित होकर दृष्टि दोनों भौंहों के बीच करें और ध्यान लगाएं। इस मुद्रा का संदर्भ यहां भी है।

शांभवी मुद्रा के लाभ
इस मुद्रा से आज्ञा चक्र जो कि दोनों भौंहों के मध्य स्थित है, विकसित हो जाता है। दिमाग तेजी से कार्य करना शुरू कर देता है। आंखों की चमक बढ़ती है, आत्मविश्वास की झलक दिखाई देती है। इस मुद्रा के नियमित अभ्यास से मन शांत होता है और एकाग्रता बढ़ती है। याददाश्त में गजब की बढ़ोतरी होती है(दैनिक भास्कर,उज्जैन,18.12.2010)।

4 टिप्‍पणियां:

  1. बेहद उपयोगी पोस्ट !
    -ज्ञानचंद मर्मज्ञ

    जवाब देंहटाएं
  2. और ब्‍लॉग पोस्‍ट
    अथवा टिप्‍पणियों में
    चमक लाने के लिए
    कोई योग निरोग उपाय
    बतलायें
    गिरीश बिल्‍लौरे और अविनाश वाचस्‍पति की वीडियो बातचीत

    जवाब देंहटाएं
  3. ये तो आज ही से अजमाना शुरु करने जा रहे हैं। कल सूचना देंगे। कई दिन से सोच रहे थे। ये व्यायाम ऐसा है जिसमें सिर्फ आराम से बैठना ही है कुछ देर। औऱ आराम से बैठना ही तो नहीं हो पाता आज की आपाधापी में। इससे शांति आएगी, शांति आएगी तो संतोष आएगा। संतोष आएगा तो सबसे बड़े धनी हम होंगे। कहा गया भी है न कि "संतोष ही सबसे बड़ा धन" है।

    जवाब देंहटाएं
  4. बेनामीदिसंबर 21, 2010

    बदिया पोस्ट ...

    जवाब देंहटाएं

एक से अधिक ब्लॉगों के स्वामी कृपया अपनी नई पोस्ट का लिंक छोड़ें।