बुधवार, 1 दिसंबर 2010

वास्तु और स्वास्थ्य

क्या आप अक्सर बीमार रहते हैं? हॉस्पीटल के चक्कर लगाकर थक चुके हैं पर दवाई है कि असर ही नहीं करती? परिवार का एक सदस्य स्वस्थ होता है तो दूसरा बीमार हो जाता है? यदि आपके घर में भी ऐसी ही समस्या है तो इसका कारण आपके घर का वास्तुदोष भी हो सकता है।
- घर की खिड़कियों का आकार यदि घर के मुख्य द्वार से बड़ा हो तो घर के स्वामी को मानसिक परेशानियां तथा दिल से जुड़ी बीमारियों का सामना करना पड़ता है।
- घर के मुख्य द्वार से यदि रसोई कक्ष दिखाई दे तो घर की स्वामिनी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है और उसके बनाए खाने को भी परिवार के लोग ज्यादा पसंद नहीं करते हैं।
- ईशान कोण में कभी शौचालय ना बनाएं क्योंकि इससे घर की स्त्रियों को पेट से संबंधित बीमारिया होती है।
- यदि आपकी रसोई बड़ी है तो आपको रसोई घर में बैठ कर ही भोजन करना चाहिए। इससे कुंडली में राहु के दुष्प्रभावों का शमन होता है।
- पूजा करते समय यदि दिये को कभी दक्षिण में रखने से दुख और संताप की प्राप्ति होती है।
- रात्रि में कभी वस्त्र बाहर ना सुखाएं। इन वस्त्रों के पहनने वालों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालती हैं।
- अमावस्या को दूध का या सफेद चीज का दान आपके चंद्रमा को क्षीण करता है, जिससे आपकी आयु तथा स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ता है(दैनिक भास्कर,उज्जैन,1.12.2010)।
वास्तु और स्वास्थ्य के संबंध पर एक आलेख यहां है

4 टिप्‍पणियां:

  1. Please do not spread superstitions.

    I don't believe in all the things mentioned above.

    जवाब देंहटाएं
  2. करने में क्या हर्ज है। अगर इससे फायदा नहीं पहुंचे तो कहा जाए।

    जवाब देंहटाएं
  3. sharir me naak ko pichhe laga de aur pair ko haath ke jagah,to kaisa lagege ? bhagawan ne har chij ki upayogita ko dekhate hue banai hai. agar bhagawan ko manate hai, to bastu sastra bhi some how correct hai.aap ne kuchh had tak upayogi janakari di.maine isame belive ki hai aur fayada bhi pai hai.dhanyabad sir,kuchh aur upayogi item pesh kare yahi meri aasha hai.Thank you.

    जवाब देंहटाएं
  4. Mr. G.N. Shaw,

    How can u say that jo aapko fayda hua, uske peeche vaastu shastra hi tha...

    I consider it totally non-sense, as I can not relate, how will it make any difference to person staying in..

    जवाब देंहटाएं

एक से अधिक ब्लॉगों के स्वामी कृपया अपनी नई पोस्ट का लिंक छोड़ें।