गुरुवार, 30 दिसंबर 2010

कानपुर में हुआ उत्तर भारत का पहला साइलेंट हिप रिप्लेसमेंट

उत्तर भारत का पहला साइलेंट हिप रिप्लेसमेंट (कूल्हा प्रत्यारोपण)कानपुर शहर के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ एएस प्रसाद ने किया है। ऐसा करने वाले वे देश के तीसरे चिकित्सक बन गए हैं।


आज मधुराज नर्सिग होम में आयोजित प्रेसवार्ता में डॉ एएस प्रसाद ने बताया कि उनकी अगुआई में डॉ राजेश जैन, डॉ विनय गुप्ता, डॉ अमित वर्मा, डॉ प्रदीप नथानी की टीम द्वारा 25 दिसंबर को लखनऊ के 31 वर्षीय युवक गौरव उपाध्याय का कूल्हा प्रत्यारोपण किया गया। इस नवीनतम विधि में छह माह बाद सामान्य आदमी की तरह काम काज करने के साथ दौड़ भाग कर सकता है। दो साल बाद पता नहीं चलेगा कि उसका कूल्हा प्रत्यारोपित। अस्पताल के प्रशासक डॉ देव लूंबा ने बताया कि अब तक अस्पताल में बड़ी संख्या में जोड़ों का प्रत्यारोपण किया जा चूका है। अस्पताल 2011 में विश्व स्तरीय मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर उपलब्ध होगा। बाहर से आने वालेमरीजों के लिए होटल आदि की भी विशेष सुविधा है।

क्या है साइलेंट हिप
सेरेमिक व मेटल से बने इस साइलेंट हिप (कूल्हा) के प्रत्यारोपण से मरीज में संक्रमण की आशंका लगभग समाप्त हो जाती है, जबकि मेटल में इसके होने की आशंका रहती है(दैनिक जागरण संवाददाता,कानपुर,30.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एक से अधिक ब्लॉगों के स्वामी कृपया अपनी नई पोस्ट का लिंक छोड़ें।