गुरुवार, 9 दिसंबर 2010

फायदेमंद खुराक

आप स्वस्थ व खुशहाल रहें, इसके लिए आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। कुछ ऐसे पदार्थ हम आज बताते हैं जिन्हें आप अपने भोजन में शामिल करें तो शरीर को पूरी तरह फिट रख सकते हैं।

- टमाटर का उपयोग आप सब्जी में या सलाद के रूप में भी कर सकते हैं। टमाटर से खून बढ़ता है। टमाटर का सूप रोज खाने के पहले लेने से भूख भी अच्छी लगती है।

- लहसुन रक्तचाप को नियंत्रित रखता है। यह हृदय को स्वस्थ रखता है। शरीर में रक्तवाहिनियों को लचीला बनाता है तथा खून के बहाव को बढ़ाता है। खून को गाढ़ा होने व जमने से बचाता है। लहसुन हृदय एवं श्वसन संबंधित गड़बड़ियों को भी कम करता है।

- नीबू थकान दूर करता है, कई बीमारियों से बचाता है। दमा, खाँसी व जुकाम वालों को नीबू सेवन बिना मार्गदर्शन के नहीं करना चाहिए। नीबू अधिक अम्लीय होता है इसके लिए इसमें काला नमक मिलाकर लेना चाहिए। प्याज पर नीबू, काला नमक, कालीमिर्च व भुना जीरा डालकर खाने से भूख बढ़ती है। गुनगुने पानी में नीबू व शहद डालकर पीने से वजन घटता है। नीबू में विटामिन सी होने से वह रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।

- खीरे को सलाद या सब्जी दोनों रूप में खा सकते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। पानी की मात्र पर्याप्त होने से बीमारी नहीं होती है।

- आँवला सभी रोगों का इलाज है। आँवले के सेवन से आश्चर्यजनक स्फूर्ति व शक्ति मिलती है। यह याददाश्त बढ़ाता है। एक चम्मच पिसा आँवला रात को पानी या दूध से लें। यह कब्ज को दूर करता है। इसमें भी फायदेमंद विटामिन सी होता है।

- प्रतिदिन एक संतरा खाने से चेहरे पर झुर्रियाँ नहीं पड़ती हैं। उसमें भी विटामिन सी होता है। विटामिन सी त्वचा को कमनीय बनाए रखने में भी मदद करता है। यह त्वरित ऊर्जा देने में भीसहायक होता है।

- लौंग को दांतों में दर्द होने पर उस जगह पर रखें। दर्द कुछ ही देर में भाग जाएगा।

- रोजाना गूजबेरी का सेवन करने पर पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से काफी राहत मिलती है।

- अगर आप यूरिनरी इंफेक्शन से परेशान हैं, तो एक गिलास पानी में एक चुटकी इलायची पाउडर मिलाकर रोजाना पिएं।

- जीरे और चीनी को मिलाकर चबाने से पेट दर्द में आराम आता है(हिंदुस्तान,दिल्ली,6.12.2010)।

2 टिप्‍पणियां:

एक से अधिक ब्लॉगों के स्वामी कृपया अपनी नई पोस्ट का लिंक छोड़ें।