मंगलवार, 9 नवंबर 2010

कमर और घुटनों के दर्द के लिए सुप्त पवनमुक्तासन

घुटनों का दर्द और पाचन क्रिया से परेशानियां महसूस करते हैं तो सुप्त पवन मुक्तासन करें। इस आसन के नियमित अभ्यास से इन समस्याओं के साथ-साथ अन्य बहुत सारी बीमारियां दूर हो जाएंगी।
आसन की विधि: कंबल या दरी बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं। फिर दाहिने पैर को घुटने से मोड़कर छाती पर ले आएं। अब घुटने से थोड़ा नीचे पिंडली पर उंगलियां आपस में फंसा कर, दोनों हाथों का पंजा कसें। यही क्रिया बाएं पैर से करें। दो मिनिट तक प्रतिदिन यह आसन करें। आसन के लाभ: सुप्त पवन मुक्तासन के नियमित अभ्यास से अपच और गैस की समस्या दूर होती है। साथ ही घुटनों और कमर के दर्द में भी राहत मिलती है। इस आसन से नितंब सुंदर और पुष्ट बनते हैं(दैनिक भास्कर,उज्जैन,8.10.2010)।

2 टिप्‍पणियां:

  1. ज्ञानवर्धक जानकारी ।

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत उपयोगी आसन है। इसे नियमित करना लाभकारी होगा। इसे करने का सही समय क्या है? सुबह खाली पेट या कभी भी?

    जवाब देंहटाएं

एक से अधिक ब्लॉगों के स्वामी कृपया अपनी नई पोस्ट का लिंक छोड़ें।