बुधवार, 17 नवंबर 2010

उदयपुर में जुटेंगे 18 देशों के 38 आयुर्वेद वैज्ञानिक

सुखाड़िया विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में राज्य में पहली बार आयुर्वेद चिकित्सा पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होगा। 25 से 27 नवंबर तक होने वाले इस आयोजन में 18 देशों के 38 आयुर्वेद वैज्ञानिकों के साथ भारत के विभिन्न राज्यों से सैंकड़ों गुणी (आयुर्वेद की परंपरागत पद्धतियों से उपचार करने वाले अनुभवी) भी हिस्सा लेंगे। वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष एसएस कटेवा ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारतीय आयुर्वेद के साथ चाइनीज चिकित्सा पद्धति पर भी चर्चा होगी(दैनिक भास्कर,उदयपुर,17.11.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एक से अधिक ब्लॉगों के स्वामी कृपया अपनी नई पोस्ट का लिंक छोड़ें।