शनिवार, 2 अक्तूबर 2010

चंद घरेलू नुस्खे

लंबे जीवन की चाहत ही किसी में होती है, लेकिन स्वस्थ व खुशहाल रहकर इसके लिए आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। कुछ ही लोग सेहत के प्रति संतुलन बना पाते हैं। यहाँ तक कि हम शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व भी नहीं ले पाते। कुछ ऐसे पदार्थ हैं जिन्हें आप अपने भोजन में शामिल करें तो शरीर को फिट रख सकते हैं।
टमाटर : टमाटर का उपयोग आप सब्जी में या सलाद के रूप में भी कर सकते हैं। टमाटर से खून बढ़ता है। टमाटर का सूप रोज खाने के पहले लेने से भूख भी अच्छी लगती है। लहसुन : रक्तचाप को नियंत्रित रखता है। यह हृदय को स्वस्थ रखता है। शरीर में रक्तवाहिनियों को लचीला बनाता है तथा खून के बहाव को बढ़ाता है। खून को गाढ़ा होने व जमने से बचाता है। लहसुन हृदय एवं श्वसन संबंधित गड़बड़ियों को भी कम करता है। नीबू : यह थकान दूर करता है, कई बीमारियों से बचाता है। दमा, खाँसी व जुकाम वालों को नीबू सेवन बिना मार्गदर्शन के नहीं करना चाहिए। नीबू अधिक अम्लीय होता है इसके लिए इसमें काला नमक मिलाकर लेना चाहिए। प्याज पर नीबू, काला नमक, कालीमिर्च व भुना जीरा डालकर खाने से भूख बढ़ती है। गुनगुने पानी में नीबू व शहद डालकर पीने से वजन घटता है। नीबू में विटामिन सी होने से वह रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। खीरा : खीरे को सलाद या सब्जी दोनों रूप में खा सकते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। पानी की मात्रा पर्याप्त होने से बीमारी नहीं होती है। आँवला : आँवला सभी रोगों का इलाज है। आँवले के सेवन से आश्चर्यजनक स्फूर्ति व शक्ति मिलती है। यह याददाश्त बढ़ाता है। एक चम्मच पिसा आँवला रात को पानी या दूध से लें। यह कब्ज को दूर करता है। सूखा आँवला चूर्ण रोज खाने से चेहरे पर चमक बढ़ती है। इसमें भी फायदेमंद विटामिन सी होता है। संतरा : प्रतिदिन एक संतरा खाने से चेहरे पर झुर्रियाँ नहीं पड़ती हैं। उसमें भी विटामिन सी होता है। विटामिन सी त्वचा को कमनीय बनाए रखने में भी मदद करता है। यह त्वरित ऊर्जा देने में भी सहायक होता है। (किरण मिश्रा,सेहत,नई दुनिया,1.10.2010)

1 टिप्पणी:

एक से अधिक ब्लॉगों के स्वामी कृपया अपनी नई पोस्ट का लिंक छोड़ें।