सोमवार, 16 जनवरी 2012

रूखी त्वचा से जुड़े कुछ तथ्य

प्रश्न १. त्वचा में रुखापन अधिकतर किसी बीमारी या संक्रमण के कारण होता है? 
१. सही 
२. ग़लत 

विवरण : त्वचा शरीर का सबसे बड़ा अंग है। रुखापन न हो, इसके लिए इस पर प्राकृतिक रूप से तेल की एक परत बन जाती है। इससे त्वचा नमीयुक्त और नर्म बनी रहती है। कुछ लोगों की त्वचा में रुखापन का कारण लिवर संबंधित रोग, मधुमेह आदि हो सकते हैं। 

प्रश्न २. त्वचा का रुखापन दूर करने का सबसे अच्छा उपाय है - 

१. समय-समय पर मॉइश्चराइज करते रहना। 
२. नहाने के लिए बहुत ठंडे या ज़्यादा गर्म पानी की बजाय कुनकुना या साधारण तापमान के पानी का इस्तेमाल। 
३. तेज खुशबूदार साबुन से परहेज। 
४. उपरोक्त सभी। 

विवरण : त्वचा में खुश्की के कई कारण हो सकते हैं। कठोरता से काम करने वाले साबुन, प्रदूषण, ठंड या गर्मी का मौसम और त्वचा का लंबे समय तक पानी में रहने के कारण जैसे स्वीमिंग आदि के दौरान। 

प्रश्न ३. स्किन क्रीम या ऑइनमेंट उपलब्ध न होने पर त्वचा पर इनमें से किसका इस्तेमाल किया जा सकता है? 
१. हेयर कंडिशनर 
२. खाद्य तेल 
३. शहद 
४. टोनर। 

विवरण : क्रीम, लोशन, ऑइनमेंट आदि न हो तो त्वचा पर खाद्य तेल का उपयोग किया जा सकता है। यह अच्छे मॉइश्चराइजर की तरह ही काम करता है और इसमें किसी प्रकार की गंध भी नहीं डाली जाती है। 

प्रश्न ४. रुखी त्वचा का प्रमुख लक्षण है- 
१. त्वचा के छोटे-छोटे टुकड़े खिरना। 
२. फटी त्वचा। 
३. त्वचा लाल पड़ना। 
४. खुजली चलना। 

विवरण : रुखी त्वचा का सबसे आम लक्षण है खुजली चलना। इससे बहुत परेशानी होती है और खुजालने से त्वचा और भी खुश्क पड़ जाती है। 

प्रश्न ५. इनमें से किस अंग की त्वचा आमतौर पर रुखी पड़ती है? १. पैर २. सिर ३. चेहरा ४. होंठ। विवरण : बेशक शरीर के किसी भी हिस्से की त्वचा रुखी पड़ सकती है, लेकिन पैरों की त्वचा में रुखापन ज़्यादा आम है। पैरों के अलावा हाथों की त्वचा में भी रुखापन आम है। 

उत्तर इस प्रकार हैं- 
प्रश्न १- उत्तर : २, 
प्रश्न २- उत्तर : ४, 
प्रश्न ३- उत्तर : २, 
प्रश्न ४- उत्तर : ४, 
प्रश्न ५- उत्तर : १
(डॉ. अप्रतिम गोयल,सेहत,नई दुनिया,जनवरी 2012 प्रथमांक)

6 टिप्‍पणियां:

एक से अधिक ब्लॉगों के स्वामी कृपया अपनी नई पोस्ट का लिंक छोड़ें।