गुरुवार, 18 अगस्त 2011

भेंगापन

भेंगापन आँख की ऐसी स्थिति है, जिसमें दोनो आँखें अलग-अलग दिशा में देखती हैं। ऐसी स्थिति कुछ समय के लिए बन सकती है या हो सकता है कि यह स्थाई हो। आँखों का यह विचलन किसी भी दिशा में हो सकता है। आँख की काली पुतली का अंदर की तरफ घूमना सबसे ज़्यादा पाया जाता है। इसके अलावा यह बाहर, ऊपर और नीचे की तरफ भी घूम सकती है। यदि इलाज समय पर न किया जाए तो आँख की रोशनी कम होती जाती है। ऐसी स्थिति को सुस्त आँख कहते हैं, जो हमेशा के लिए आँखों की रोशनी को कम कर सकती है। 

लक्षण
दोनों आँखों का अलग-अलग दिशा की ओर देखना। सूरज की रोशनी में एक आँख का बंद होना। चेहरे या सिर के विशेष दिशा की ओर घूम जाना।  

उपचार
बच्चे में तिरछेपन की शंका होने पर उसे तुरंत आँखों के विशेषज्ञ के पास लेकर जाना चाहिए। समस्या को गंभीरता से न लेने पर बच्चे की आँखों की रोशनी हमेशा के लिए कम हो सकती है। इलाज का मुख्य उद्देश्य होता है रोशनी की कमी को रोकना, दोनों आँखों को एक दिशा में करना व द्विआयामी दृष्टि स्थापित करना। 

ऑपरेशन : कई मरीज़ों को ऑपरेशन की आवश्यकता होती है। ऑपरेशन के बाद मरीज़ उसी दिन घर जा सकता है व कुछ ही दिनों में अपनी दैनिक जीवनचर्या का पहले की तरह पालन कर सकते हैं। हर मरीज़ को ऑपरेशन की आवश्यकता नहीं पड़ती, कुछ में यह चश्मे द्वारा भी ठीक हो सकती है।

महत्वपूर्ण तथ्य... 
भेंगापन रोकने का कोई इलाज नहीं है। यदि बचपन में ही इसका इलाज करा लिया जाए तो आँखों की रोशनी में होने वाली कमी को बचाया जा सकता है। हर उम्र के लोगों का भेंगापन ठीक किया जा सकता है, लेकिन जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता जाता है उसका उपचार भी कठिन होता जाता है। तिरछेपन का ऑपरेशन पूर्ण रूप से सुरक्षित है(डॉ. बिरेंद्र झा,सेहत,नई दुनिया,अगस्त द्वितीयांक 2011)।

9 टिप्‍पणियां:

  1. बेहद उपयोगी जानकारी।

    जवाब देंहटाएं
  2. जानकारी के लिए आभार.
    सादर,
    डोरोथी.

    जवाब देंहटाएं
  3. मेरी उम्र २२ वर्ष है .. मेरी बायीं आँख में भेंगापन है ..मेरी दृष्टि भी कमजोर हो गयी है .. मुझे निकट दृष्टी दोष हो गया है ... क्या इसका इलाज है ?ऑपरेशन में कितना खर्च आएगा और कितना समय लगेगा आँख ठीक होने में ? क्या ऑपरेशन के दौरान रोशनी जाने का भी खतरा होता है ? और क्या मेरा निकट दृष्टि दोष ख़त्म हो जाएगा ?

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. मेरी उम्र २२ वर्ष है .. मेरी
      बायीं आँख में भेंगापन है
      ..मेरी दृष्टि भी कमजोर
      हो गयी है .. मुझे निकट
      दृष्टी दोष हो गया है ...
      क्या इसका इलाज है ?
      ऑपरेशन में कितना खर्च
      आएगा और कितना समय
      लगेगा आँख ठीक होने
      में ? क्या ऑपरेशन के
      दौरान रोशनी जाने
      का भी खतरा होता
      है ? और क्या मेरा निकट
      दृष्टि दोष ख़त्म हो
      जाएगा ?

      हटाएं
  4. Mere bacche ki age 2 years uski left eyes my squint h Kindly advise what I can di this time fir him.

    जवाब देंहटाएं
  5. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं

एक से अधिक ब्लॉगों के स्वामी कृपया अपनी नई पोस्ट का लिंक छोड़ें।