मंगलवार, 9 अगस्त 2011

आदर्श वज़न का अर्थ क्या है?

आमतौर पर लोगों को अपना आदर्श वजन कितना हो इसकी जानकारी नहीं होती। बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) या ऐसे ही फॉर्मूले वजन तय करने के लिए कितने कारगर हैं? क्या कमर और नितंब के अनुपात से आदर्श वजन का पता चल सकता है? चिकित्सा विज्ञान यह तय कर चुका है कि शरीर की अतिरिक्त चर्बी स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं होती, लेकिन यह भी उतना ही बड़ा सच है कि अपनी खुराक में वसा को बिलकुल शून्य कर देने के परिणाम भी बहुत बुरे होते हैं। वसा न हो तो शरीर में नर्व सेल्स और हारमोंस ही बनना बंद हो जाएँगे। साथ ही वसा में घुलने वाले कुछ विटामिन भी ऐसे ही बाहर निकल जाएँगे। इसलिए यह प्रश्न बहुत जटिल हो जाता है कि आखिर कितनी कैलोरी रोज खाएँ ताकि आदर्श वजन बरकरार रहे? इसका उत्तर सभी के लिए एक सरीखा नहीं हो सकता। इसलिए जानना जरूरी होगा कि आदर्श वजन कितना है। ऐसे कई चार्ट्स और फॉर्मूले हैं जिनसे शरीर की लंबाई और वजन के अनुपात से आदर्श वजन मालूम किया जा सकता है। कुछ चिकित्सा पद्धतियों में शरीर की वसा के स्तर को सटीक तरह से नापा जा सकता है। अब चूँकि आपका सही वजन मसल्स मॉस जितना हो इस पर निर्भर करता है इसलिए आदर्श वजन यह हो सकता है। आदर्श वजन होने का अर्थ यह नहीं है कि आपका शरीर भी आदर्श स्थिति में है। लगभग सभी के शरीर के फीचर्स बदलते रहते हैं। इसीलिए आदर्श वजन एक चिकित्सकीय परिभाषा है जिसका अर्थ यह है कि आपकी उम्र, लिंग और लंबाई के आधार पर आपका वजन इतना होना चाहिए। चिकित्सक एक अलग आधार पर ही यह तय करता है कि आप मोटे हैं या नहीं। बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई), कमर के घेरे और नितंब तथा कमर के घेरे का अनुपात आदि फॉर्मूलों के आधार पर आप मोटे या ओवरवेट हैं या नहीं, तय किया जाता है। किसी भी वयस्क के लिए बीएमआई अगर १८.५ से २५ के बीच हो तो ठीक समझी जाती है। यदि ३० अधिक हो तो आप ओवरवेट हैं। यदि इससे अधिक हो तो आप ओबेस यानी बहुत मोटे की श्रेणी में आते हैं। वजन कम करने के लिए बीएमआई हमेशा विश्वसनीय नहीं होता। इसकी वजह यह है कि जो लोग बॉडी बिल्डिंग करते हैं, उनकी मांसपेशियों का वजन शरीर में उपस्थित वसा से अधिक होता है इसलिए कसरती शरीर वालों का बीएमआई हमेशा अधिक होगा। इसी तरह बुजुर्गों के लिए बीएमआई यदि २५ से २७ के बीच हो तो उनके लिए ठीक रहता है। यदि आपकी उम्र ६५ से अधिक है तो अधिक बीएमआई अस्थिक्षरण से सुरक्षा प्रदान करता है। बच्चों में मोटापा एक बड़ी समस्या के रूप में तेजी से उभर रहा है इसलिए मोटे बच्चों के लिए बीएमआई कैल्क्यूलेटर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बच्चे का आदर्श वजन किसी योग्य चिकित्सक से तय कराएँ। महिलाओं का आदर्श वज़न आदर्श वजन महिलाओं और पुरुषों में अलग-अलग होता है। यहाँ तक कि एशियाई और कॉकेशियन नस्ल की महिलाओं के आदर्श वजन में भी फर्क हो सकता है। यदि कोई महिला पूरे ५ फुट की है तो उसका आदर्श वजन ४५.५०० किलो होना चाहिए। यदि लंबाई ५ फुट से कम हो तो हरेक इंच पर २ किलो ७०० ग्राम वजन गणना में कम कर देना चाहिए।अब यह तय कीजिए कि आपके शरीर का ढाँचा छोटा, मध्यम या बड़े आकार का है। इसे जानने का एक बहुत ही आसान तरीका है। अपनी कलाई का नाप लीजिए। यदि यह पूरे ६ इंच हो तो आपके शरीर का ढाँचा मध्यम आकार का है। इसी तरह यदि कलाई का नाप ६ इंच से कम आता है तो अपने आदर्श वजन में से १० प्रतिशत घटा दें। यदि ज्यादा आता है तो जाहिर है कि आपके शरीर का ढाँचा बड़ा है, इसलिए आदर्श वजन में १० प्रतिशत बढ़ा दें। पुरुषों के लिए यदि कोई पुरुष पूरे ५ फुट का है तो उसका आदर्श वजन ४८ किलो २०० ग्राम होना चाहिए। यदि कलाई का नाप ठीक ७ इंच हो तो आपके शरीर का ढाँचा मध्यम आकार का है। यदि कलाई का नाप ७ इंच से कम है तो आपके शरीर का ढाँचा छोटा है। इसलिए आदर्श वजन में १० प्रतिशत कम कर लें। यदि कलाई का नाप ७ इंच से अधिक आता है तो आपके शरीर का ढाँचा बड़े आकार का है तो आदर्श वजन में १० प्रतिशत का इजाफा कर लें। जो पुरुष बॉडी बिल्डिंग करते हैं उनके मामले में आदर्श वजन फर्क हो सकता है। हमेशा याद रखें कि वजन कम करने की जरूरत सभी को नहीं होती। वजन कम करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें। केवल परिजनों या दोस्तों की सलाह पर ही भरोसा न करें(डॉ. शैफाली ओझा,सेहत,नई दुनिया,अगस्त प्रथमांक,2011)।

6 टिप्‍पणियां:

  1. यह तो वाकई बड़ी टेढ़ी खीर है .

    सार्थक रचना .

    अब एक सवाल हमारा है। जिसे हल करना बिल्कुल भी अनिवार्य नहीं है।
    क्या आप जानते हैं कि कोई आया या नहीं आया लेकिन ब्लॉगर्स मीट वीकली का आयोजन बेहद सफल रहा ?

    जवाब देंहटाएं
  2. नई और काम की जानकारी..... धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  3. जानकारी काम की है धन्यवाद |

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत अच्छे तरीक़े इस आलेख में विषय को समझाया गया है। मोटा तो हूं ही अब इसे कम करने के उपाय पर भी प्रकाश डाला जाए।

    जवाब देंहटाएं
  5. kam ki baat jaan ki hifazat .

    #$# हिंदी क्या भारत की राष्ट्र भाषा है?

    http://drayazahmad.blogspot.com/2011/08/blog-post_10.html

    जवाब देंहटाएं

एक से अधिक ब्लॉगों के स्वामी कृपया अपनी नई पोस्ट का लिंक छोड़ें।