शुक्रवार, 20 अगस्त 2010

लहसुन से ब्लड प्रेशर नियंत्रण

लंदन। लहसुन की गोली अब आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखेगी। सदियों से लहसुन को आयुर्वेद चिकित्सा का अभिन्न अंग माना जाता रहा है। अब वैज्ञानिकों ने लहुसन की एक गोली तैयार की है। उनका दावा है कि यह गोली ब्लड प्रेशर और दिल की अन्य बीमारियों के उपचार का बेहतर विकल्प साबित होगी। ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ एडीलेड के वैज्ञानिकों का दावा है कि यह गोली केवल 12 हफ्तों में मरीज के ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के साथ हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम कर देती है। वैज्ञानिकों ने हाई ब्लड प्रेशर से पीडि़त 50 मरीजों पर इस गोली का परीक्षण किया। यह मरीज इससे पहले ब्लड प्रेशर की अन्य दवाईयों का सेवन भी कर रहे थे। प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. केरिन रीड ने बताया,उन लोगों का ब्लड प्रेशर काफी बढ़ा हुआ था। मगर जब हमने उन्हें लहसुन की गोलियां देना शुरू किया तो उनके ब्लड प्रेशर में काफी गिरावट देखी गई। दिल की बीमारियों के साथ यह तनाव को भी नियंत्रित करती है। वैज्ञानिकों ने बताया कि लहसुन शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड और हाइड्रोजन सल्फाइड बनने की प्रक्रिया को तेज करता है। ये रसायन रक्त संचार को दुरुस्त रखते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। जर्मनी में इन गोलियों को दवाईयों के रूप में लाइसेंस मिल चुका है और डॉक्टर भी इन्हें मरीजों को खाने की सलाह दे रहे हैं(दैनिक जागरण,भोपाल,20.8.2010)।

2 टिप्‍पणियां:

  1. लहसुन कोलेस्ट्रोल को तो कम करता है । इसलिए गार्लिक पर्ल्स इस्तेमाल किये जाते हैं ।

    जवाब देंहटाएं
  2. चलो एलोपेथी वाले भी मान गए की लहसुन के गुण। पर वैष्णव लोगों की समझ में कब आएगा। या लहसुन का कोई औऱ विकल्प भी है वैष्णव खाने में...?

    जवाब देंहटाएं

एक से अधिक ब्लॉगों के स्वामी कृपया अपनी नई पोस्ट का लिंक छोड़ें।