बुधवार, 7 मार्च 2012

ऐसे बनाएं हर्बल कलर

हमारे जीवन में रंगों का अपना महत्व है,रंगीन मौसम ,रंगीन मिजाज,सतरंगी छटा और न जाने कितनी ही उपमाओं से हमने अपने जीवन को रंगीन बनाया है। शायद होली के रंग भी कुछ ऐसा ही सन्देश देते हैं होली पर रंगों का प्रयोग अक्सर होता है पर यदि इसमें कुछ संस्कार कर दिए जाएँ, तो बात ही कुछ और हो जाय। आज हम आपको कुछ ऐसे ही देशी टिप्स बताते हैं,जो रंगों को और अधिक रंगीन तो बनायेंगे ही साथ ही अच्छे स्वास्थ्य को भी बरकरार रखेंगे .. 

1.मेहंदी के पाउडर को आंटे के साथ मिला दें अब इसका रंग हरा हो जाएगा और जब आप इसे पानी में मिलायेंगे तो यह थोड़ा संतरे सा रंग ले लेगा और यदि इसमें सूखे गुलमोहर के पत्ते पीस कर मिला दीजिये तो यह हरा रंग छोड़ेगा। 

2. दो चम्मच हल्दी का पाउडर लें और इसमें दुगनी मात्रा में बेसन मिला दें ,अब इसमें अमलतास या गेंदे के फूल को पीसकर मिला दें ..इससे आपको पीला रंग मिलेगा। 

3.लाल चन्दन में थोड़ा गुड़हल के फूलों को सुखाकर पीसकर मिला दें हो गया लाल रंग तैयार। 

4.बेर के फूल को सुखाकर पीसकर पानी या आंटा मिला दें इससे आपको नीला रंग मिलेगा। 

5.टेशू या पलाश के फूलों को सुखाकर पीसकर पानी में रातभर छोड़ दें या इसे पानी में उबाल दें इससे आपको केसरिया रंग मिलेगा। 

6.चुकंदर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर पानी में डूबा दें इसे यदि आप उबालेंगे तो आपको मेग्नेटा कलर मिल जाएगा। 

7.कत्थे के चूर्ण को पानी में मिलाकर आप भूरा रंग तैयार कर सकते है। 

8.आंवले को सुखाकर पानी में भिंगोकर रातभर किसी बर्तन में छोड़ दें और अब इसे पानी में मिलाकर आप काला रंग तैयार कर सकते हैं। 

तो आप इन रंगों से अपनी होली को बनाएं और भी अधिक रंगीन, ये रंग रखेंगे आपके स्वास्थ्य का बेहतर खयाल(डॉ. नवीन जोशी,दैनिक भास्कर,उज्जैन,6.3.12)। 


कल सुबह 7 बजे जानिएः 


पक्के रंगों को छुड़ाने के कुछ ख़ास नुस्ख़े

10 टिप्‍पणियां:

  1. वाह जी वाह .. रंगों का त्यौहार खिल उठेगा जो ऐसे रंग बन्ने लगेंगे ... शुक्रिया ...
    आपको और परिवार में सभी को होली की मंगल कामनाएं ...

    जवाब देंहटाएं
  2. ऐसे रंगों के प्रयोग लोग करने लगे तो होली कितनी ग्रहणीय हो जाये - धन्यवाद!
    आपकी होली मंगलमय हो !

    जवाब देंहटाएं
  3. कितने अच्छे हर्बल रंग बनाये जा सकते है
    बहुत सुंदर .....

    जवाब देंहटाएं
  4. रंग बनाने बहुत ही सुन्दर तरीके बताये है आपने ...आभार
    होली की ढेर सारी शुभकामनाएँ .

    जवाब देंहटाएं
  5. होली पर सार्थक पोस्ट के लिए बधाई !
    आपको सपरिवार होली की हार्दिक शुभकामनाएँ !

    जवाब देंहटाएं
  6. रखें सेहत का ध्यान
    सादर प्रणाम ।।

    दिनेश की टिप्पणी : आपका लिंक

    dineshkidillagi.blogspot.com

    होली है होलो हुलस, हुल्लड़ हुन हुल्लास।

    कामयाब काया किलक, होय पूर्ण सब आस ।।

    जवाब देंहटाएं
  7. भाई ये सब सामान मिलेगा कहाँ !
    होली पर मन भी खिल जाना चाहिए ।

    होली की शुभकामनायें ।

    जवाब देंहटाएं
  8. वाह !!!!
    अब खूब खेली जायेगी होली...

    शुक्रिया
    आपकी होली शुभ हो....

    जवाब देंहटाएं
  9. ये पोस्ट कुछ रोज पहले लगाते तो और भी अच्छा होता.

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत सुन्दर प्रस्तुति!
    आपको सपरिवार होली की मंगलकामनाएँ!

    जवाब देंहटाएं

एक से अधिक ब्लॉगों के स्वामी कृपया अपनी नई पोस्ट का लिंक छोड़ें।