शुक्रवार, 2 अप्रैल 2010

दिल्ली में कैंसर इलाज़ के लिए एक और अस्पताल खुला

आज से कैंसर उपचार के लिए दिल्ली में एक और अस्पताल खुल रहा है। राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल एक्शन कैंसर अस्पताल का एफसी-34,ए-4,पश्चिम विहार मे आज उद्घाटन कर रही हैं। यह अस्पताल मानव सेवार्थ ट्रस्ट का है और इसमें मेडिकल ओंकोलॉजी,रेडिएशन ओंकोलॉजी,सर्जिकल ओंकोलॉजी,न्यूक्लियर मेडिसिन तथा पीईटी.सीटी,रेडियो डायग्नोस्टिक्स तथा बायो-इमेजिंग के अतिरिक्त पैथोलॉजी और रक्तबैंक की सुविधा भी उपलब्ध होगी। अस्पताल के बारे में और अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 45666666 पर सम्पर्क किया जा सकता है। यों तो दिल्ली के प्रायः सभी बड़े सरकारी,गैर-सरकारी अस्पतालों में कैंसर इलाज़ की सुविधा मौजूद है,पाठकों के लिए यहां दिल्ली के उन अस्पतालों की सूची दी जा रही है जिनके नाम में कैंसर शब्द जुड़ा है और जहां कैंसर का विशिष्ट उपचार मौजूद हैः
  • राजीव गांधी कैंसर संस्थान,भगवान महावीर मार्ग,इंस्टीट्यूशनल एरिया, रोहिणी,नई दिल्ली। दूरभाषः27051011‎
  • इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल,एम्स परिसर,यूसुफ सराय,दिल्ली। दूरभाषः 26588500
  • श्री बालाजी एक्शन गिन्नी देवी कैंसर अस्पताल,पश्चिम विहार,नई दिल्ली। दूरभाषः 011 45666666‎
  • धर्मशिला कैंसर अस्पताल,वसुंधरा एन्क्लेव,डल्लुपुरा,दिल्ली। दूरभाषः 43066666, 43066517, 43066518, 43066526, 43066530, 43066571
  • दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान,दिलशाद गार्डन,नई दिल्ली। दूरभाषः2211 0303‎
  • मानव रक्षक कैंसर अस्पताल,72,तैमूर नगर,न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी,नई दिल्ली। दूरभाषः26841444‎
  • मेट्रो हॉस्पीटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट,21,कम्युनिटी सेंटर,प्रीत विहार,नई दिल्ली। दूरभाषः 22019857‎

1 टिप्पणी:

  1. एक ही अस्पताल में सभी सुविधाएँ उपलब्ध होने से कैंसर के मरीजों को बहुत फायदा होगा। ऐसी आशा करते हैं। सेवार्थ ट्रस्ट की ओर से है तो उम्मीद है कि इलाज़ भी सस्ता होगा , जिसकी बहुत ज़रुरत है।

    आभार इस जानकारी के लिए ।

    जवाब देंहटाएं

एक से अधिक ब्लॉगों के स्वामी कृपया अपनी नई पोस्ट का लिंक छोड़ें।