सोमवार, 28 दिसंबर 2009

पपीता एकःगुण अनेक

पपीता खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है साथ ही स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है। यह फल हर मौसम में आसानी से मिल जाता है। इसमें विटामिन ए, सी, ई और बीटा कैरोटिन होता है। साथ ही विटामिन बी और अल्प मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है। इसमें पाया जाने वाला पपेन एंजाइम पाचन के लिए बहुत उपयोगी होता है। कब्ज, रक्तस्राव बवासीर में पका हुआ पपीता काफी लाभदायक होता है। पपीता खाने के फायदे : यह हृदय रोगियों और डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। यह उच्च कोलेस्ट्राल स्तर को कम करने में मदद करता है। पपीते का रस प्रोटीन को आसानी से पचा देता है। आंत और पेट के विकारों के लिए काफी लाभदायक होता है। इसके नियमित सेवन से कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है। इसमें पाए जाने वाला एंजाइम शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में मदद करता है। पपीते में पाया जाने वाला विटामिन ए त्वचा और आंखों के लिए काफी उपयोगी होता है। इसमें कैल्शियम भी पाया जाता है। यह शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। यह शरीर की पाचन क्षमता को सही रखता है साथ ही पेट के संक्रमण से बचाता है। सुबह पपीते का खाकर दूध पीने से कब्ज दूर होता है। उच्च रक्तचाप को नियंत्रित रखने के लिए सुबह खाली पेट तीन से चार फांक पपीता नियमित रूप से तीन से चार महीने तक खाएं। पपीते के एक चम्मच बीज को पानी में पिस कर चौथाई कप पानी के साथ लेने पर पेट के कीड़े मर जाते हैं। जोड़ों में दर्द के रोगियों को नियमित रूप से पपीता खाना चाहिए।(दैनिक जागरण,26दिसंबर,2009 में यथाप्रकाशित)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एक से अधिक ब्लॉगों के स्वामी कृपया अपनी नई पोस्ट का लिंक छोड़ें।