गुरुवार, 17 मई 2012

....ताकि ज़हर न बने शहद

शहद को आयुर्वेद में अमृत माना गया है। रोजाना सही ढंग से शहद लेना सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन गलत तरीके से शहद का सेवन करने से फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। इसलिए जब भी शहद का सेवन करें नीचे लिखी बातों को जरूर ध्यान में रखें। 

- चाय, कॉफी में शहद का उपयोग नहीं करना चाहिए। शहद का इनके साथ सेवन जहर के समान काम करता है। 

- अमरूद, गन्ना, अंगूर, खट्टे फलों के साथ शहद अमृत है। 

- इसे आग पर कभी न तपायें। 

- मांस, मछली के साथ शहद का सेवन जहर के समान है। 

- शहद में पानी या दूध बराबर मात्रा में हानिकारक है। 

- चीनी के साथ शहद मिलाना अमृत में विष मिलाने के समान है। 

- एक साथ अधिक मात्रा में शहद न लें। ऐसा करना नुकसानदायक होता है। शहद दिन में दो या तीन बार एक चम्मच लें। 

- घी, तेल, मक्खन में शहद जहर के समान है। 

- शहद खाकर किसी तरह की परेशानी महसूस हो रही हो तो नींबू का सेवन करें(दैनिक भास्कर,उज्जैन,5.5.12)।

16 टिप्‍पणियां:

  1. ध्यान रखने योग्य ||

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत काम की जानकारी। धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत ही बढिया जानकारी दी है आपने धन्‍यवाद तकनीकी जानकारी के लिये यह आhttp://yunik27.blogspot.in/

    जवाब देंहटाएं
  4. बढ़िया जानकारी..

    शुक्रिया .

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुमूल्य जानकारी है... ध्यान देने लायक...
    सादर आभार।

    जवाब देंहटाएं
  6. यह तो दोधारी तलवार निकली !

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत सुन्दर प्रस्तुति। शहद के बारे में अच्छी जानकारी मिली । मेरे नए पोस्ट पर आपका इंतजार रहेगा । धन्यवाद ।

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत सुंदर जानकारी
    धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत ही अच्‍छी जानकारी।

    जवाब देंहटाएं
  10. कई लोग ग्रीन टी के साथ इसका सेवन कर रहें हैं .बेशक नीम्बू सादा पानी मिलाने के बाद पोदीना और असंशाधित चाय पत्ती उबालने के बाद .

    जवाब देंहटाएं
  11. बापरे पता ही नहीं था ......ध्यान रखने योग्य बाते बताई है !
    ग्रीन टी के साथ शहद का उपयोग करना चाहिए या नहीं ?

    जवाब देंहटाएं

एक से अधिक ब्लॉगों के स्वामी कृपया अपनी नई पोस्ट का लिंक छोड़ें।